शामली। सोमवार को सॉक्रेटिक स्कूल ऑफ़ इंडिया में राष्ट्रीय कला मंच के तत्वावधान में एक भव्य चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सृजनात्मकता को प्रोत्साहित करना एवं कला के प्रति उनकी रुचि को विकसित करना था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मनोज सिंह प्रांत प्रमुख राष्ट्रीय कला मंच मेरठ प्रांत, राहुल शास्त्री जिला संयोजक राष्ट्रीय कला मंच शामली, बिजेंद्र सिंह रावत थाना प्रभारी थानाभवन, परमानंद शर्मा प्रबंधक, अमित शर्मा सचिव ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी प्रतिभा की सराहना की तथा उनका मनोबल बढ़ाया। विद्यार्थियों ने अतिथियों का भव्य एवं सम्मानपूर्वक स्वागत किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी उत्कृष्ट कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मनोज सिंह ने छात्रों को मेडल से सम्मानित किया। विद्यालय प्रबंधन ने राष्ट्रीय कला मंच का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रमों के आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की।















