शामली। अक्षय तृतीया के अवसर पर जिला बार भवन में सोमवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर हवन में भाग लिया और सभी लोगों ने भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए।
भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर सदर तहसील स्थित जिला बार भवन में सोमवार को जिला बार एसोसियेशन द्वारा हवन, यज्ञ आयोजित किया गया। मंदिर हनुमान टीला के मुख्य पुजारी पंडित देवानन्द पांडेय ने वैदिक मंत्रों के साथ यज्ञ संपन्न कराया, जिसमें मुख्य अतिथि नवागत उपजिलाधिकारी निधि भारद्वाज ने विधिवत् आहुतियां दी। कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों ने भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्पार्जन किया। इस अवसर पर तहसीलदार सदर मनोज कुमार, जिला बार एसोसियेशन के पूर्व अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा, महामंत्री सतेन्द्र शर्मा, महेन्द्र सैनी, मुकेश गर्ग, डीजीसी सत्यनारायण कश्यप, विवेक कुमार, उमेश शर्मा, प्रवेश शर्मा, दीपक कौशिक, ओमपाल प्रजापति आदि अधिवक्ता उपस्थित थे।
वक्तओं ने भगवान परशुराम की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ज्ञान और पराक्रम के संगम का प्रतीकभगवान परशुराम है। उन्होंने यज्ञ का महत्व और उसकी विधि के बारे में भी जानकारी दी। उनके जीवन से हमें यह सीख मिलती है सिर्फ शारीरिक शक्ति नहीं बल्कि जीवन में तरक्की के लिए ज्ञान की भी जरुरत होती है।















