शामली। डीएम आलोक यादव ने सभी समितियों व संस्थाओं पर उर्वरकों की पर्याप्त मात्रा रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अधिक मात्रा में उर्वरक क्रय करने वाले किसानों के जोत का रैंडम आधार पर सत्यापन कराए जाने के भी निर्देश दिए।
शनिवार को अपने कार्यालय में डीएम आलोक यादव ने जनपद में उर्वरकों की उपलब्धता एवं वितरण के संबंध में बैठक ली। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शामली, जिला कृषि अधिकारी शामली, जिला गन्ना अधिकारी शामली, एआर कोपरेटिव शामली, डीएस पीसीएफ, उप क्षेत्र प्रबन्धक इफको, प्रबन्धक जिला सहकारी बैक मुजफ्फरनगर ने भाग लिया। डीएम ने जनपद में उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था पर चर्चा की। बैठक में डीएम द्वारा सभी किसानों को उनकी जोत के अनुसार संतुलित मात्रा मे उर्वरक वितरण के लिए निर्देश दिए तथा जिला गन्ना अधिकारी तथा एआर कोपरेटिव को समितियो पर पर्याप्त उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाये रखने के लिए सम्बन्धित वरिष्ठ गन्ना निरीक्षको को सम्बन्धित तहसीलो मे प्रभावी मोनीटरिंग करने हेतु निर्देशित किया गया। अधिक मात्रा में उर्वरक क्रय करने वाले कृषको के जोत का रेण्डम आधार पर सत्यापन कराये जाने का निर्देश दिया गया। जनपद के बफर स्टॉक प्रीपोजिशनिग में उपलब्ध मात्रा का आवश्यकता अनुसार ससमय सहकारिता विभाग द्वारा जिलाधिकारी के अनुमोदन से आवंटन कराये जाने के निर्देश दिये गये और सभी सस्थाओ के वितरण, स्टॉक रजिस्टर को भी रेण्डम आधार पर चेक करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने जनपद के सभी उर्वरक विक्रेताओ को उर्वरक बिक्री पर अनिवार्य रूप से कैश मैमो देने व पीओएस मशीन से उर्वरक बिक्री के साथ-साथ स्टॉक वितरण रजिस्टर को अपडेट रखने तथा टैगिंग एवं ओवर रेटिंग नही करने के निर्देश दिए।


-1780322764938.webp)

-1780338863872.webp)

-1780338355965.webp)

-1780338193957.webp)

-1780337588180.webp)
-1780337536234.webp)
