टीवी के फेमस शो 'बालिका बधू' में चंपा का किरदार निभा चुकी एक्ट्रेस शिवशक्ति सचदेवा सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं।

सिंपल लुक में दिखने वाली एक्ट्रेस शिवशक्ति सचदेवा अब बेहद ग्लैमरस और स्टाइलिश लुक्स में नजर आ रही हैं।
आपको बता दें शिवशक्ति ने साल 2007 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।

एक्ट्रेस शिवशक्ति को सबसे ज्यादा लोकप्रियता सीरियल 'बालिका बधू' से मिली थी।
टीवी शो 'बालिका बधू' में शिवशक्ति की मासूम अदाकारी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
फिलहाल एक्ट्रेस शिवशक्ति अब डिजिटल कंटेंट की दुनिया में एक्टिव रहने लगी हैं, एक्ट्रेस अपने यूट्यूब चैनल पर फैशन, ब्यूटी और लाइफस्टाइल से जुड़े वीडियो बनाती हैं जो फैंस के बीच काफी वायरल हैं।















