शामली। राज्य महिला आयोग की सदस्या मनीषा अहलावत ने महिलाओं से संबंधित अपराधों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
जनपद में महिला उत्पीड़न की रोकथाम व पीडित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने हेतु विकास भवन सभागार में आयोग सदस्या मनीषा अहलावत की अध्यक्षता में महिला जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान उन्होंने जनपद में महिलाओं से संबंधित समस्याओं को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को महिला संबंधी प्रकरणों में निस्तारण कराने के निर्देश दिए ताकि उन्हें चक्कर ना काटने पड़े। आयोजित महिला जनसुनवाई के दौरान मनीषा अहलावत जी, सदस्य, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग के द्वारा कुल 14 केसो की सुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान मारपीट, घरेलू हिंसा, जमीनी विवाद के मामले सामने आये। जिसके लिए सदस्य ने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा की प्रार्थना पत्र का समय से निस्तारण करें किसी भी स्तर पर लापरवाही ना हो।जनसुनवाई के दौरान सदस्य द्वारा प्राप्त शिकायतों की दृष्टिगत सम्बन्धित थानो, वन स्टॉप सेन्टर व सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।महिला जनसुनवाई कार्यक्रम में हामिद हुसैन डिप्टी कलेक्टर शामली, डा0 अश्वनी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी शामली, जितेन्द्र सिंह क्षेत्राधिकारी सदर शामली, रीतू जिला समाज कल्याण अधिकारी शामली, मौहम्मद मुषफेकीन जिला प्रोबेशन अधिकारी शामली, यामीनी रंजन जिला कार्यक्रम अधिकारी शामली, एष्वर्या जायसवाल जिला विद्यालय निरीक्षक शामली, मोनिका चौहान थानाध्यक्ष महिला थाना शामली, सत्येन्द्र कुमार अध्यक्ष बाल कल्याण समिति शामली, अजय शर्मा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नामित अधिवक्ता, गजाला त्यागी केन्द्र प्रषासक वन स्टॉप सेन्टर शामली, अजरा खान परियोजना समन्वयक चाईल्ड हेल्प लाईन शामली, सदफ खान को-आर्डिनेटर एच0ई0डब्लू शामली तथा महिला कल्याण विभाग शामली के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहें।















