शामली। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज ट्रस्ट द्वारा नवीन सत्र की प्रथम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम पर भी चर्चा की गयी, साथ ही विकास गर्ग का सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत होने पर उनका सम्मान भी किया गया।
जानकारी के अनुसार अखिल भारतीय अग्रवाल समाज ट्रस्ट द्वारा शहर के एक होटल मंे नवीन सत्र की प्रथम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम पर भी चर्चा की गयी। इस अवसर पर वर्ष 2027-28 के लिए अध्यक्ष पद के लिए विकास गर्ग का सर्वसम्मति से चयन किया गया। पिछले वर्ष के अध्यक्ष रोबिन गर्ग द्वारा 2025-26 के कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया गया तथा वर्षभर किए गए कार्यों की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले लोगों मानस संगल, पंकज गुप्ता, संगीता जिंदल, उमेश संगल, उमेश गर्ग, मनोज संगल, स्नेह मित्तल, शक्ति सिंघल, हितेश मित्तल को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन संगीत गोयल, प्रवीण गोयल, राहुल तायल, नीरज संगल, रजत बिंदल, ओमप्रकाश बंसल, मोहित बंसल, विपिन गोयल, राहुल गर्ग, शलभ संगल, अपूर्व गोयल, कशिश, अनुज, अनमोल गोयल, गौरव संगल, अजय गर्ग, उत्तम जिंदल, अशोक गर्ग, सचिन जिंदल, मनोज मित्तल सुमित बंसल, पंकज, राजीव, पवन, अमित, अनिल गोयल, राजेश बंसल, सुशील संगल आदि भी मौजूद रहे।















