शामली। शहर के सेंट आरसी स्कूल में छात्र-छात्राआंे के सर्वांगीण विकास, छिपी प्रतिभाओं को निखारने के लिए आयोजित सात दिवसीय समर कैप का समापन हो गया। इस अवसर पर बच्चों को विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण दिए गए। बच्चों को प्रमाण पत्रों से सम्मानित भी किया गया।
शहर के सेंट आरसी स्कूल में चल रहे सात दिवसीय समर कैंप का शनिवार को समापन हो गया। सात दिवसीय समर कैंप के दौरान बच्चों को स्विमिंग, रोबोटिक्स, कंप्यूटर स्किल्स, स्केटिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट, कैलीग्राफी, फ्लेमलेस कुकिंग, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, ड्रॉइंग, संवाद कौशल, फ्रेंच भाषा, संगीत एवं नृत्य, ग्लास पेंटिंग, फन विद साइंस, क्ले मॉडलिंग, इलेक्ट्रॉनिक चाक पर मिट्टी के बर्तन बनाना एवं उनकी सजावट, पॉट मेकिंग तथा आउटडोर एवं इंडोर गेम्स जैसे कैरम, शतरंज, फुटबॉल और स्केटिंग आदि का प्रशिक्षण दिया गया। कैंप के दौरान वेस्ट मैटेरियल से बनाए गए फ्लावर पॉट तथा अन्य सजावटी वस्तुएँ विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। समर कैंप में प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या उज्मा ज़ैदी ने बच्चों द्वारा निर्मित सभी कलात्मक एवं सजावटी वस्तुओं की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों ने इस कैंप में जो कुछ भी सीखा है, उसका वे भविष्य में भी प्रभावी उपयोग करेंगे तथा अपनी प्रतिभा का निरंतर विकास करते रहेंगे।

-1780337588180.webp)
-1780322764938.webp)
-1780337536234.webp)










